सादात : पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गया जेल





सादात। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने रविवार को पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को मखदुमपुर से गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह मय फोर्स मखदुमपुर गांव में पहुंचे और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान अंसारी पुत्र महफूज अंसारी निवासी मखदुमपुर बताया। उसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थाना प्रभारी तारावती देवी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : निजी स्कूल बस से उतरकर अकेले ही सड़क पार कर रहे मासूम छात्र को तेज रफ्तार चार पहिया ने मारी टक्कर, मौत के बाद कोहराम
सिधौना : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पहुंचे सिधौना, पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दिया बड़ा बयान, कहा - ‘देशविरोधी ताकतों ने मौखिक बांट लिए थे पद’ >>