सैदपुर : अंतरराष्ट्रीय धावक बजरंग पाण्डेय का लच्छीपुर में हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

सैदपुर। क्षेत्र के लच्छीपुर स्थित श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रयागराज के मेजा क्षेत्र निवासी अंतरराष्ट्रीय धावक बजरंग पाण्डेय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोषों से उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान अमित सिंह, आशीष यादव, अखिलेश कुमार, आशीष यादव, अभिषेक सिंह, संतोष यादव, सत्यप्रकाश दुबे आदि ने माल्यार्पण कर बजरंग पाण्डेय का स्वागत किया। वहीं बजरंग पाण्डेय ने युवाओं से खेलों के प्रति समर्पित रहने, नियमित अभ्यास करने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, संरक्षक डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, उपाध्यक्ष त्रिलोक तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा, बबलू आदि रहे। संचालन प्रधानाचार्य ओंकार नाथ मिश्रा ने किया।

