करंट से पति की मौत के बाद विधवा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लगाई गुहार
देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के देवकली में करंट के चलते हुई मजदूर की मौत के बाद रविवार को उसकी विधवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय से मदद की गुहार लगाने पहुंची। जिस पर उसे उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। बीते बुधवार को देवकली निवासी मजदूर राजेश राम की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके 6 माह की बेटी व 3 वर्ष के पुत्र के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसकी विधवा मंजू पर आ गई। ऐसे में उसे जब पता चला कि भाजपा के बडे़ नेता आ रहे हैं तो वो उनसे गुहार लगाने के लिए पहुंच गई और पत्रक सौंपकर भरण पोषण का इंतजाम करने की मांग की।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज