विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित





गाजीपुर। देश में आपातकाल के दौरान यातनाओं को झेलकर तथा जेल जाकर देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को हर वर्ष की तरह इस साल भी भाजपा ने सम्मानित किया। इस दौरान उनका सम्मान समारोह पार्टी के छावनी लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र की रक्षा में जो यातनाएं सेनानियों ने झेलीं हैं वो बेहद कष्टदायी और असहनीय थीं। कहा कि लोकतंत्र के रक्षा के लिए आपने जो योगदान दिया वो आज की पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से लोकतंत्र की मजबूती व रक्षा के लिए समर्पित रहते हुए राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि माना है। हम तक भी लोकतंत्र सेनानियों के साथ थे और आगे भी हमेशा रहेंगे। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी संगठन के गाजीपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण राय, कृष्ण बिहारी राय, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय आदि ने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्रम देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके व वंदे मातरम गाकर किया। इस मौके पर देवव्रत चौबे, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, रमाकांत सिंह, अनिल यादव, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संगठन के महामंत्री कन्हैया सिंह, योगेश चंद्र, प्रेम कुमार सिंह, रामजी गुप्ता, राम अवतार कुशवाहा, धर्मदेव यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विधायक सुभाष पासी की पहल से सैदपुर में खुलेगा आधुनिक सिनेमा हॉल, अगस्त तक मिलेगा लाभ
क्षेत्र में हो रही चोरियों के बाद एसपी सिटी पहुंचे खानपुर, की दुकानदारों से बातचीत >>