गर्मी के बचने के लिए दो दोस्तों ने किया था गंगा का रूख, डूबने के बाद अब तक ढूंढ रही एनडीआरएफ





मुहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बुधवार को गंगा में नहाते हुए दो मित्र डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले मछुआरों से उन्हें ढूंढवाया। इसके बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम उन्हें ढूंढने में जुटी हुई है। नोनहरा के सराय बहादुर निवासी शैलेंद्र यादव 20 व दीपक गुप्ता 18 बुधवार को भीषण गर्मी के चलते घर से नहाने के लिए फिरोजपुर आए थे। यहां गंगा नदी में नहाते हुए वो गहरे पानी में चले गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मछुआरों से उन्हें ढूंढवाया लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद आई एनडीआरएफ की टीम भी उन्हें ढूंढने में जुटी हुई थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< काम में लापरवाही बरतने वाली एएनएम व आशाओं पर होगी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में दी चेतावनी
पुलिस की चूक के चलते लगातार लूट को अंजाम दे रहे थे ईनामी लुटेरे, अवैध असलहों संग 4 वांछित लुटेरे धराए >>