केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, की इस्तीफा वापस लेने की मांग





देवकली। कांग्रेस के राष्ट्रीष्य अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को क्षेत्र के देवकली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केक काटकर व उनके चित्र को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत हो। नईम प्रधान कहा कि हमें कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी का नेतृत्व ही चाहिए। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी से कहा कि श्री गांधी का इस्तीफा सख्ती से अस्वीकार कर दिया जाए। कहा कि हम कार्यकर्ता उनसे भावनात्मक रूप से भी जुड़े हैं। इसके पश्चात उन्होंने प्रियंका वाड्रा को आगामी 2022 विस चुनाव में प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की भी मांग की। इस मौके पर हैफाज खान, इरफान, सुनील कुमार, सुभान अहमद, सुदर्शन चौहान, हरि यादव, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पिता व माता को श्रद्धांजलि देने के लिए पुत्रों ने बनवा दिया आकर्षक स्मृति द्वार
काम में लापरवाही बरतने वाली एएनएम व आशाओं पर होगी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में दी चेतावनी >>