सैदपुर : गोशालाओं के संरक्षण के बाबत ब्लॉक पर हुई बैठक, बीडीओ ने दिया निर्देश





सैदपुर। क्षेत्र के गोशालाओं के संरक्षण के बाबत नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को पशु चिकित्साधिकारियों एवं सचिवों की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक क्षेत्र स्थित 7 गोशालाओं के बाबत चर्चा की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सभी गोशालाओं पर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहा कि जहां भूसे के लिए गोदाम नहीं है, वहां गोदाम बनवाया जाए। कहा कि वर्तमान समय में सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गोशाला शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न करें। आवश्यकतानुसार चहारदीवारी समेत अन्य सुविधाओं की जरूरत है तो उसकी सूची बनाकर दें, ताकि समय से व्यवस्था की जा सके। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एएन सिंह, सिधौना व सौना के पशु चिकित्सक डॉ नवीन चंद्र व अतुल कुमार सहित सचिव मीनू देवी, प्रगति सोनी, कमलाचंद गौतम, परमानंद चौबे आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरा विश्वकप जीतते ही उनके गांव हथौड़ा में जमकर मना जश्न, आधी रात तक हुई आतिशबाजी
करंडा : चांड़ीपुर में लाइसेंसी बंदूक से अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद >>