दुल्लहपुर : गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सूचना के आधार पर एसआई सर्वजीत यादव ने जफरपुर तालाब के पास छापेमारी कर संदिग्ध को दबोच लिया। उसने अपना नाम महेन्द्र सिंह मौर्य पुत्र स्व. रामनाथ मौर्य निवासी रसूलपुर भितरी, सैदपुर बताया। उसके खिलाफ गैर इराइतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

