रेवतीपुर : लाखों की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क को मनबढ़ ने उखाड़कर किया खराब, पुलिस से शिकायत





रेवतीपुर। क्षेत्र के भिक्खीचौरा में मनबढ़ ने लाखों की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद लोगों ने शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंचीं। गांव में करीब 2 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से ग्राम पंचायत ने 50 मीटर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया था। इस बीच गांव का मनबढ़ किस्म का युवक वहां पहुंचा और ईंटों को उखाड़ने लगा, ताकि लोगों को आवागमन में समस्या हो। ये देख ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। लेकिन तब तक आरोपी वहां से घर भाग गया था। पुलिस ने उसके घर जाकर उससे पूछताछ की। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत की गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : एमएससी व बीएड की फर्जी डिग्री से टाउन नेशनल इंका में डेढ़ दशक तक रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रहे शिवाकांत, मुकदमा दर्ज
जमानियां : दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत फरार चल रहे दंपति चढ़े पुलिस के हत्थे >>