बिरनो : शवदाह कर घर जा रहे अधेड़ से उचक्कों ने चलती बाइक पर की मोबाइल की उचक्कागिरी, राहगीरों में डर का माहौल





बिरनो। थानाक्षेत्र के नसरतपुर स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हौसलाबुलंद उचक्कों ने चलती बाइक पर दिनदहाड़े बाइक की जेब से मोबाइल की उचक्कागिरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। मऊ के मधुबन स्थित दुबारी गांव निवासी जयप्रकाश गुप्ता एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गाजीपुर के श्मशान घाट आए थे और बाइक से वापस जा रहे थे। अभी वो बिरनो थाना के नसरतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए 2 बाइक सवार उचक्कों ने जयप्रकाश के शर्ट की जेब में रखी मोबाइल को छीना और मऊ की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद सकते में आए जयप्रकाश ने थाने में तहरीर दी है। वहीं सरेराह इस तरह की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : शार्ट सर्किट के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, 2 करोड़ के सामान जलकर राख
सैदपुर : एमएससी व बीएड की फर्जी डिग्री से टाउन नेशनल इंका में डेढ़ दशक तक रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रहे शिवाकांत, मुकदमा दर्ज >>