जमानियां : शार्ट सर्किट के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, 2 करोड़ के सामान जलकर राख





जमानियां। क्षेत्र के पांडेय मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से करोड़ 2 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं दुकान मालिक परेशान हो गया। घंटों बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। कस्बा स्थित कुरैशी मुहल्ला निवासी आफरोज की पांडेय मोड़ पर नेशनल मोबाइल शॉप नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रोज की तरह वो बीती रात दुकान बंद कर घर चला गया। इस बीच शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान से तेज धुआं निकलता देख दुकान मालिक को सूचित किया गया तो वो भागते हुए पहुंचा। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक अंदर रखे मोबाइल सहित फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन, बाइक आदि सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने उनकी कीमत करीब 2 करोड़ रूपए बताई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मौधा : निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 77 ने उठाया लाभ, होगा ऑपरेशन
बिरनो : शवदाह कर घर जा रहे अधेड़ से उचक्कों ने चलती बाइक पर की मोबाइल की उचक्कागिरी, राहगीरों में डर का माहौल >>