मौधा : निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 77 ने उठाया लाभ, होगा ऑपरेशन

मौधा। क्षेत्र के नायकडीह स्थित वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महंत विनय दास ने बाबा कीनाराम की आरती कर किया। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र से जुटे लोगों का वाराणसी से आई अनुभवी टीम ने नेत्र परीक्षण किया। जिसमें करीब 77 लोगों का परीक्षण हुआ। जिसमें अधिकांश को निःशुल्क दवा दी गई। वहीं लोगों की समस्या गंभीर होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह, डॉ जियाउ, डॉ चेतना, श्रेया तिवारी, हिमांशी पाल, रेनू सिंह, चंदन, गुलाब पाण्डेय, बेचू बिंद, दुर्गा चौरसिया, मुन्ना गुप्ता, संतोष दुबे आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

