सैदपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत तहसील में चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे हैंडबिल

सैदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश व सचिव के निर्देश पर आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के बाबत तहसील में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील परिसर में आने वालों को पीएलबी रणजीत कुशवाहा ने हैंडबिल वितरित कर उन्हें जागरूक किया। बताया कि आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर आपसी समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया जा सकता है। बताया कि वैवाहिक वाद, भरण-पोषण, बैंक रिकवरी जैसे मामलों का निस्तारण लोक अदालत में निस्तारित किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

