देवकली : स्कूल में मना महिला दिवस, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम





देवकली। क्षेत्र के एकावस पट्टी स्थित सेंट जोसफ स्कूल में विश्व महिला दिवस मनाया गया। जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, होली गीत, नाटक, प्रहसन सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रधान सुनीता, बैंक मैनेजर ऋतुराज, सिस्टर डोमनिका, अगस्ता, अग्नेश, उषा व रूपा सहित नज़मा बेगम, आशा देवी, बीएमएम नेहा, गीता, बीना, बिन्दु आदि रहे। अध्यक्षता लहुरी काशी एफपीओ की निदेशक अंजू चतुर्वेदी व आभार फादर प्रेम ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : ब्लॉक क्षेत्र के 4 स्कूलों का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर 3 हेडमास्टरों का रोका वेतन, हड़कंप
सैदपुर : मिर्जापुर के अमरीश व 2 बच्चों की मौत के मामले में बड़े भाई ने पत्नी समेत 7 पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा, प्वाइंट टू प्वाइंट लगाए गंभीर आरोप >>