जखनियां : ‘आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान व पुनः नामांकन’ विषय पर शिक्षकों को बीआरसी में दिया गया प्रशिक्षण





जखनियां। स्थानीय बीआरसी सभागार में ‘आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान एवं पुनः नामांकन’ विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। एआरपी अवनीश यादव, प्रशांत सिंह, अजय तथा अनिल द्वारा शिक्षकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, सर्वेक्षण प्रक्रिया, नामांकन सुनिश्चित करने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। बताया कि सर्वे के दौरान बच्चों की सही जानकारी संकलित करना, उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित करना तथा बच्चों को विद्यालय में नामांकित कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। सभी शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाते हुए आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : विश्व महिला दिवस पर बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद ने विजेताओं को किया सम्मानित
सादात : ब्लॉक क्षेत्र के 4 स्कूलों का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर 3 हेडमास्टरों का रोका वेतन, हड़कंप >>