गाजीपुर : विश्व महिला दिवस पर बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद ने विजेताओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत केंद्र, साईं व गाजीपुर के खेल विभाग द्वारा गोराबाजार के नेहरू स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अंडर 13 के 100 मीटर दौड़ में बालिकाओं ने आपस में रेस की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बालिकाओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि आप खुद को किसी से कम मत समझें। कहा कि महिलाएं समाज का प्रमुख हिस्सा हैं। ऐसे में खुद को कम आंकना हमें बंद करना चाहिए और हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता के बाद उन्होंने अंडर 13 में 100 मीटर दौड़ में प्रथम आने वाली दुर्गावती कुमारी, द्वितीय रही सृष्टि यादव व तृतीय सपना रावत को सम्मानित किया। इसके बाद 200 मीटर में आंचल सिंह, सृष्टि यादव, तनु कुमारी, 400 मीटर में पुनः दुर्गावती कुमारी, वंशिका यादव व जाह्नवी राय को सम्मानित किया। इसके बाद अंडर 18 के 100 मीटर दौड़ में सिमरन, साक्षी यादव, आस्था कुमारी, 200 मीटर में काजल पाल, साक्षी यादव व पायल कुमारी, 400 मीटर में प्रिया यादव, अनुष्का यादव व खुशी यादव के क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृती आने पर सम्मानित किया। वहीं 100 मीटर ओपन दौड़ में अव्वल आने वाली खुशबू बिंद, द्वितीय रागिनी कुशवाहा व तृतीय आकांक्षा गुप्ता सहित 200 मीटर में आंचल कुमारी, लक्ष्मी व प्रिया पाल को, 400 मीटर में पुनः खुशबू बिंद, अंजली व खुशबू वर्मा को प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सांसद से सम्मानित होकर बालिकाएं भी चहक उठीं। इस मौके पर केजीबीवी की शिक्षिका सावित्री कुशवाहा सहित राज्य निदेशक कपिलदेव राम शास्त्री, सर्वदेव सिंह यादव, लालसा भारद्वाज, बृजकिशोर यादव, सुदामा प्रसाद, नवीन सिंह, कोच विनोद जायसवाल, मयंक, नागेंद्र सिंह, संगीता यादव, जुगनू, अभिमन्यु, सुमन बिंद, राजीव आदि रहे। संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव व आभार पूर्व लेखाकार सुभाष चंद्र प्रसाद ने ज्ञापित किया।



