सुहवल : गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मुकदमे में 13 वर्ष से फरार आरोपी गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार

सुहवल। स्थानीय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में 13 सालों से फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 2013 में सुजानपुर निवासी पारस पासी पुत्र सूरज पासी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वो फरार था। न्यायालय में पेश न होने के बाद उसके खिलाफ नोटिस जारी हुआ लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया तो एसआई वीरेंद्र राय सूचना के आधार पर फोर्स के साथ आरोपी के घर पहुंचे और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

