सादात : विश्व महिला दिवस पर डॉ. विजय यादव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने टांडा टप्पा में लगाया निःशुल्क शिविर, 285 ने उठाया लाभ





सादात। कैथी के भंदहां कलां स्थित डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में रविवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर सादात क्षेत्र के टांडा टप्पा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान शिविर में कुल 285 महिलाओं और पुरुषों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यह शिविर कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विजय यादव की प्रेरणा और प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. प्रकाश राज सिंह की निगरानी में लगाया गया। शिविर का नेतृत्व शल्य तंत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला ने किया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ। चिकित्सा शिविर में नर्स आकांक्षा और अनु भारती के साथ नर्स विनय यादव ने सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान अनुज यादव, भगवान दास यादव ने विशेष योगदान दिया। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण चिकित्सा शिविर अत्यंत सफल और लाभदायक रहा। ग्रामीणों ने संस्था द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई। जिस पर चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने कहा कि ऐसे शिविर जरूर लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : मंजुई मरदापुर के कंपोजिट स्कूल की छात्रा, शिक्षिका व हेडमास्टर को विश्व महिला दिवस पर राजधानी में किया गया सम्मानित
सुहवल : गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मुकदमे में 13 वर्ष से फरार आरोपी गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार >>