सादात : समता इंटर कॉलेज में हुआ मैत्री मैच, सादात ने वाराणसी को 66 रनों के विशाल अंतर से हराया





सादात। नगर के समता इंटर कॉलेज खेल मैदान में रविवार को एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में मेजबान सादात की टीम ने वाराणसी की टीम को 66 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सादात की टीम ने 27.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम 22.4 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सादात की ओर से अभिषेक चौरसिया ने 27 गेंदों पर 48 रन और आदित्य मोदनवाल ने 26 गेंदों पर 40 रनों का योगदान दिया। मैच के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टीम सादात के कप्तान सन्नी और उपविजेता टीम वाराणसी के कप्तान ध्रुव को ट्रॉफी प्रदान की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : अधिकारियों संग राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिलाने का दिया सख्त निर्देश
सादात : मंजुई मरदापुर के कंपोजिट स्कूल की छात्रा, शिक्षिका व हेडमास्टर को विश्व महिला दिवस पर राजधानी में किया गया सम्मानित >>