मुहम्मदाबाद: गंगा की कटान में मकान विलीन होने के बाद किराए के घर पर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

मुहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के सुरतापुर स्थित एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसमें अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सेमरा निवासी 40 वर्षीय अंजनी दुबे पुत्र चिरई दुबे का मकान बीते दिनों गंगा में हुई कटान के चलते नदी में समां गया था। तभी से अंजनी किराए पर रहते थे। मंगलवार को वो साइकिल से तिवारीपुर स्थित अपने उसी किराए के घर पर जा रहे थे। अभी वो सुरतापुर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गई।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

