जमानियां: तेज रफ्तार डंफर ने बच्चों को पढ़ाने स्कूल जा रहे शिक्षक को रौंदा, इकलौते बेटे की मौत के बाद हाहाकार, चक्काजाम





जमानियां। एनएच 24 स्थित थानाक्षेत्र के नईबजार मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंफर ने युवक को रौंद दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रौंदने के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर नहीं माने तो अधिकारियों ने समझाया बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। चंदौली के ककरैत गांव निवासी 28 वर्षीय आशुतोष राय पुत्र अजय राय क्षेत्र के बरुइन स्थित निजी विद्यालय में पढ़ाते थे। रोज की तरह वो सुबह बाइक से स्कूल आ रहे थे, तभी नई बाजार मोड़ पर जमानियां स्टेशन बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें आशुतोष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने शव को वहीं रखकर चक्काजाम कर दिया। इधर चालक डंफर वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन व ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ व तहसीलदार ने घंटों तक समझाया। करबी 3 घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम के लिए दोनों तरफ वाहनों का रेला लग गया था। इधर घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। माता-पिता के इकलौते पुत्र व 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर: औड़िहार-प्रयागराज-रामबाग-मऊ मेमू ट्रेन के यात्रियों को मिली बड़ी सहूलियत, 8 से बढ़ाकर हुए 12 डिब्बे, भीड़ से मिलेगी निजात
मुहम्मदाबाद: गंगा की कटान में मकान विलीन होने के बाद किराए के घर पर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत >>