सैदपुर: औड़िहार-प्रयागराज-रामबाग-मऊ मेमू ट्रेन के यात्रियों को मिली बड़ी सहूलियत, 8 से बढ़ाकर हुए 12 डिब्बे, भीड़ से मिलेगी निजात





सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली मऊ-प्रयागराज-रामबाग-मऊ मेमू ट्रेन को अब 8 से बढ़ाकर 12 कोच वाला कर दिया गया है। कोच बढ़ने के बाद औड़िहार से प्रयागराज तक यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिली। जब ये ट्रेन औड़िहार पहुंची तो सभी ने लोको पायलट व सहायक लोको पायलट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बता दें कि इस ट्रेन में 8 कोच होने के चलते त्योहारी सीजन में स्थिति नारकीय हो जाती थी। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश होते थे। सामान्य दिनों में भी इसमें काफी भीड़ देखने को मिलती थी। जिसके बाद प्रस्ताव पास होने पर इसमें 4 कोच बढ़ाए गए और अब 12 कोच के साथ ये ट्रेन औड़िहार पहुंची। कोच बढ़ोत्तरी के बाद ट्रेन का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। ट्रेन के रवाना होने के दौरान लोको पायलट जितेन्द्र सिंह व सहायक लोको पायलट बृजेंद्र कुमार का एसएसई राजेश वर्मा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भाजपा ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण
जमानियां: तेज रफ्तार डंफर ने बच्चों को पढ़ाने स्कूल जा रहे शिक्षक को रौंदा, इकलौते बेटे की मौत के बाद हाहाकार, चक्काजाम >>