गाजीपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भाजपा ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

गाजीपुर। जिले के छावनी लाइन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व वर्ग व महामनीषियों की छवि अन्य राजनैतिक दलों से अलग है। उन्होंने न तो अपने निजी परिवार के लिए काम किया और न ही अपने सिद्धांतों व विचारों से कभी समझौता किया। उन्हीं नैतिक मूल्यों के आधार पर आज सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के साथ गौरवशाली भारत के निर्माण में भाजपा सरकार काम कर रही है। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण महाभियान आरंभ करने की योजना रचना बनाई जा रही है। जिसके लिए जिला, मंडल और शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की 5 मूल वैचारिक प्रतिबद्धताएँ हैं, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों का आधार हैं। कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता लोकतंत्र, सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), मूल्य आधारित राजनीति आदि ये सिद्धांत भाजपा की स्थापना के समय से हमारे वैचारिक मार्गदर्शक माने जाते हैं। कहा कि हमारा कार्यकर्ता स्वयं के लिए कभी राजनीति में काम नहीं करता। उसके मूल में राष्ट्र व समाज सेवा सदैव सर्वाेपरि रही है। अंत में दिवंगत रामजी तिवारी, विराहिम राजभर, युवा खिलाड़ी प्रत्युष राय आदि के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, रामनरेश कुशवाहा, रामराज वनवासी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, राजेश राजभर, सुनीता सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, श्यामराज तिवारी, नरेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, लालसा भारद्वाज, बीके त्रिवेदी, ओमप्रकाश राम, कार्तिक गुप्ता, सरोज मिश्रा आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व संचालन संचालन अवधेश राजभर ने किया।

