जखनियां: एसआईआर कार्य के तहत मतदाता सूची का हो रहा पुनरीक्षण कार्य, एसडीएम ने की सहयोग की अपील





जखनियां। स्थानीय तहसील क्षेत्र में एसआईआर के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस बाबत उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने मतदाताओं से कहा कि वो अपने मतदान संबंधी विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य कराएं। कहा कि इसके लिए बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। वो नोटिस जारी कर अपना कार्य कर रहे हैं। बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटाने की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या जिनके नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने मतदाताओं से सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग की अपील की, अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार हो सके। स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराना अनिवार्य है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां: जनता दरबार में शिकायतें सुन रहे एसडीएम के सामने पहुंचकर होहल्ला करने लगा नशे में धुत मनबढ़, पहुंचा थाने
गाजीपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भाजपा ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण >>