जखनियां: जनता दरबार में शिकायतें सुन रहे एसडीएम के सामने पहुंचकर होहल्ला करने लगा नशे में धुत मनबढ़, पहुंचा थाने





जखनियां। स्थानीय तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे एसडीएम के कार्यालय में नशे में धुत मनबढ़ पहुंच गया और वहां होहल्ला करने लगा। मना करने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। मंगलवार को एसडीएम अतुल कुमार जनता दरबार में शिकायतें सुन रहे थे। उसी समय कुदनीपुर निवासी मोहन बनवासी नशे में धुत होकर किसी काम के बहाने वहां पहुंचा और बिना आवेदन दिए ही होहल्ला करने लगा। कर्मियों व एसडीएम ने मना किया लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस को सूचना देकर उसे थाने भिजवा दिया। एसडीएम ने बताया कि जनता दरबार में काफी भीड़ थी और उसमें बिना काम बताए वहां पहुंचा और शोर मचाते हुए लोगों को गालियां देने लगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर: भीमापार से गायब बालक की औड़िहार में मिली साइकिल व डेढ़ हजार किमी दूर सिलवासा में मिला बालक, परिजन खुश
जखनियां: एसआईआर कार्य के तहत मतदाता सूची का हो रहा पुनरीक्षण कार्य, एसडीएम ने की सहयोग की अपील >>