रेवतीपुर: खेत में काम कर रहे किसान के खाते से कुछ इस तरह से ठगों ने गायब कर दिए 1.30 लाख रूपए





रेवतीपुर। थानाक्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी किसान से साइबर ठगों ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर खेत पर लोन पास कराने के नाम पर सवा लाख रूपए की ठगी कर ली। किसान को पता चलने पर उन्होंने हेल्पलाइन पोर्टल व थाने पर शिकायत की। गांव निवासी किसान विजय राय ने तहरीर देकर बताया कि खेत में काम करने के दौरान उनके मोबाइल पर ठगों ने फोन कर खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताया। कहा कि उनकी लोन संबंधी फाइल तैयार हो गई है और उन्हें उसे पास कराने के लिए शुल्क भेजना होगा। जिसके बाद किसान ने विश्वास कर कुछ रूपए भेजे और ऐसा करते हुए ठगों ने उनसे कई बार में कुल 1 लाख 30 हजार रूपए ठग लिए। अंत में किसान को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने थाने में व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिलदारनगर : प्रसूता की मौत के मामले में न्यू खुशी अस्पताल पर धमकी टीम, बारीकी से की जांच
सैदपुर: भीमापार से गायब बालक की औड़िहार में मिली साइकिल व डेढ़ हजार किमी दूर सिलवासा में मिला बालक, परिजन खुश >>