दिलदारनगर : प्रसूता की मौत के मामले में न्यू खुशी अस्पताल पर धमकी टीम, बारीकी से की जांच





दिलदारनगर। क्षेत्र स्थित न्यू खुशी अस्पताल में प्रसव के बाद बाद प्रसूता की मौत के मामले शिकायत दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी संज्ञान लिया है। जिसके बाद मंगलवार को भदौरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. धनंजय सिंह अस्पताल पर पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों व अस्पताल प्रबंधन से बारीकी से पूछताछ की और अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि भरवलियां निवासिनी पूजा देवी पत्नी शत्रुघ्न राजभर की प्रसव के बाद 15 फरवरी को मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही की, जिससे पूजा की जान गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह: मेडिकल कॉलेज की छत से संदिग्ध हाल में गिरकर बी. फॉर्मा प्रशिक्षु की मौत, मचा कोहराम, चर्चाएं व्याप्त
रेवतीपुर: खेत में काम कर रहे किसान के खाते से कुछ इस तरह से ठगों ने गायब कर दिए 1.30 लाख रूपए >>