नंदगंज: क्षेत्र में चोरियां करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोनोब्लॉक मोटर बरामद, नाबालिग चोर भी धराया

नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चोरी के मोनोब्लॉक मोटर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथ पुलिस ने एक नाबालिग चोर को भी पकड़ा है। बीते दिनों रठौली निवासी हरिहर गुप्ता के घर से चोरों ने उनका मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी कि सूचना मिली कि चोर चोरी के सामान के साथ पहलवानपुर में नहर पुलिया पर मौजूद हैं। जिसके बाद एसआई संतोष यादव ने टीम के साथ छापेमारी की और वहां से शातिर चोर सहित एक नाबालिग को पकड़ लिया और थाने ले आए। उनके पास से पुलिस को मोनोब्लॉक भी बरामद हुआ। चोर ने अपना नाम अखिलेश बिंद पुत्र सुनील बिंद निवासी सराय शरीफ बताया। वहीं नाबालिग से भी पूछताछ कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं चोर अखिलेश को जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई संग हेकां अनिल वर्मा व आरक्षी केशव निषाद रहे।

