सैदपुर: पीएम श्री प्रावि प्रथम में वार्षिकोत्सव व खेल प्रतियोगिता आयोजित, बीएसए ने कार्यक्रमों की सराहना कर किया हौसलाफजाई





सैदपुर। नगर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, मंचन, कौव्वाली सहित योगाभ्यास कर प्रदर्शन किया। जिसे देख लोगों ने खूब सराहना की। इसके बाद बीएसए ने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अपनी संस्कृति व सभ्यताओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। बतौर विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द्र राय ने आयोजन की सराहना करते हुए स्कूल के शैक्षणिक माहौल की सराहना की। कहा कि बच्चों को बेहतर माहौल मिलने से उनके शैक्षणिक गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होती है। कार्यक्रम के बाद बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल में बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्रियों का अवलोकन कर जानकारी लिया कि इनका उपयोग किस प्रकार से करते हैं? उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए टीएलएम के साथ ही नवाचारों के प्रयोग पर जोर दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि द्वय उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव व जिलामंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी सहित सभासद सुनील यादव, प्रबंध समिति अध्यक्ष गणेश सोनकर, धनंजय यादव, मोहन यादव, शिवसहाय यादव, अवनीश यादव, चंद्रशेखर यादव, दिवाकर सिंह, अमरनाथ, विवेक आदि रहे। अध्यक्षता संघ संरक्षक सुरेन्द्र सिंह व संचालन बिन्दु यादव ने किया। आभार प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह यादव ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा: पंजाब से अपनी बीमार मां को देखने आई विवाहिता को नौदर में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम
नंदगंज: क्षेत्र में चोरियां करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोनोब्लॉक मोटर बरामद, नाबालिग चोर भी धराया >>