करंडा: पंजाब से अपनी बीमार मां को देखने आई विवाहिता को नौदर में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम

करंडा। थानाक्षेत्र के नौदर में तेज रफ्तार पिकअप ने घर से सब्जी लेने जा रही महिला को रौंद दिया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर मांझा के जेवल निवासिनी आशा देवी पत्नी लालजी राम परिजनों के साथ पंजाब में रहती थीं। लेकिन आशा की मां बीमार थी तो उन्हें देखने के लिए वो पंजाब से अपने मायके नौदर आई थी। मंगलवार को आशा बाजार की तरफ जा रही थी कि तभी जमानियां-बड़सरा मार्ग की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने आशा को रौंद दिया और वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को फौरन सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक गुप्ता ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

