करंडा: विकास कार्यों में पत्रकार द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद होगी जांच, पत्रकार ने डीएम-एसपी से जीवनरक्षा की लगाई गुहार

करंडा। पत्रकार अमित उपाध्याय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों को करने के बाद एक बार फिर से जानलेवा हमले का खतरा जताते हुए डीएम व एसपी सहित सीओ व एसओ को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अमित ने बताया कि उन्होंने सुआपुर गांव में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार व मानकविहीन कार्यों के किए जाने की खुलासा कर उनकी शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि पर बीते नवंबर माह में ही हाथ पैर तोड़वाने व जान से मारने की धमकी देने की आरोप लगाकर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार फिर से जान से मारने के लिए अज्ञात लोगों द्वारा लगातार पीछा किए जाने व रेकी किए जाने की सूचना मिल रही है। अमित ने बताया कि शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर आगामी 19 फरवरी को श्रम व रोजगार उपायुक्त द्वारा स्थलीय जांच निर्धारित की गई है। जिसमें शिकायतकर्ता अमित उपाध्याय की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है। उन्होंने पत्र देकर आशंका जताई कि उक्त समय कोई अप्रिय व गंभीर घटना घट सकती है। ऐसे में उन्होंने जीवनरक्षा की गुहार लगाई है।

