गाजीपुर : साइबर अपराधियों के शिकार बन गंवाई अपनी गाढ़ी कमाई, साइबर सेल की सक्रियता ने वापस कराए रूपए





गाजीपुर। जिले के साइबर सेल ने साइबर ठगों के एक और शिकार को उसकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को वापस दिलाने में मदद की है। रूपए वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान छा गई। क्षेत्र के बिंदवलिया निवासी शिवप्रसाद यादव के साथ बीते दिनों साइबर ठगों ने ठगी कर ली थी और उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 10 हजार रूपए गायब कर दिए थे। खुद को ठगे जाने का पता चलते ही पीड़ित ने फौरन टोल फ्री नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत की। जिसके बाद साइबर सेल ने रूपयों को फ्रीज करा दिया। इसके बाद रूपयों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई और बुधवार को पीड़ित के खाते में पूरे रूपए वापस आ गए। जिसके बाद उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उसने टीम का आभार जताया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : किसान दिवस में डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं, बैठक से गायब एक्सईएन नलकूप का रोका वेतन
जखनियां : पूर्व प्रधान को पितृ शोक >>