गाजीपुर : जिले के व्यापारियों संग एसपी सिटी ने की बैठक, सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी, किया जागरूक





गाजीपुर। जिले के पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस ने बैठक की और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की सुरक्षा के बाबत व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश व्यापारिक प्रतिमंडल के अध्यक्ष व सदस्य सहित जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रमुख व्यापारी एवं उद्यमी पहुंचे। जहां व्यापारियों के साथ घटित आपराधिक घटनाओं, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसपी सिटी व्यापारियों से कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। साथ ही उचित प्रकाश व्यवस्था रखते हुए आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता से नजर बनाए रखें। इसके बाद व्यापारियों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण करने का भरोसा दिया। कहा कि सुरक्षा के बाबत पुलिस हर वक्त व्यापारियों संग खड़ी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के तिरंगे बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए समिति ने सीओ को सौंपा पत्रक, की मांग
गाजीपुर : किसान दिवस में डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं, बैठक से गायब एक्सईएन नलकूप का रोका वेतन >>