सैदपुर : गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के तिरंगे बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए समिति ने सीओ को सौंपा पत्रक, की मांग





सैदपुर। आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्लास्टिक के तिरंगे झंडे बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति सीओ से मिला और पत्रक सौंपा। बताया कि प्रतिवर्ष प्लास्टिक व कागज के झंडे बनाकर बेचे जाते हैं, जो पर्व के पश्चात इधर-उधर सड़कों व नालियों में बिखरे होते हैं। कहा कि ऐसे कृत्य से तिरंगा का अपमान होता है। उन्होंने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्लास्टिक झंडों के बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि प्लास्टिक के छोटे-छोटे राष्ट्रध्वज अभिमान के साथ दिखाए जाते हैं, परंतु उसके बाद यही सड़कों, कचरे और नालियों में फटी हुई अवस्था में पड़े मिलते हैं। जिससे भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन होता है और ये पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने ऐसा झंडा बनाने व बेचने वालों पर कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल, अतुल दीक्षित, दीपक सिंह, मनीष तिवारी, संजय पांडे, विनीत सिंह, सुदर्शन विश्वकर्मा, रामनारायण मिश्र, संतोष मौर्य, सोनू मौर्य, सतीश विश्वकर्मा, संजय सिंह, गोपाल पांडेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : आरबीएसके टीम द्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय में लगा शिविर, जांच कर किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर : जिले के व्यापारियों संग एसपी सिटी ने की बैठक, सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी, किया जागरूक >>