सैदपुर : आरबीएसके टीम द्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय में लगा शिविर, जांच कर किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक





सैदपुर। नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह के निर्देश पर सीएचसी के आरबीएसके की टीम द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच के तहत किशोरियों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के बाबत सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसके बाद आरबीएसके डॉ. दिनेश सिंह के निर्देश पर छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कर एनीमिया की पहचान की गई और उनमें सैनेटरी पैड व आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट का वितरण किया गया। अंत में किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण को अपनाने की शपथ दिलाने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया। डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण में मदद मिल सकेगी तथा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में यह एक प्रभावी एवं सराहनीय पहल सिद्ध होगी। इस मौके पर डॉ. अमरेंद्र आजाद, डॉ. सोनम त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका शर्मा, फार्मासिस्ट द्वय अभिषेक कुमार व अतुल कुमार, एलटी आनंद कुमार आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चंदौली : सनातन संस्था ने तनाव नियंत्रण के लिए किया आयोजन, लोगों को किया जागरूक
सैदपुर : गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के तिरंगे बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए समिति ने सीओ को सौंपा पत्रक, की मांग >>