चंदौली : सनातन संस्था ने तनाव नियंत्रण के लिए किया आयोजन, लोगों को किया जागरूक





चंदौली। वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही प्रतिस्पर्धा तथा बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव, भविष्य की अनिश्चतताओं आदि के चलते व्यापार जगत तनाव में हैं। ऐसे में जागरूकता व मार्गदर्शन के लिए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के तत्वावधान में सनातन संस्था द्वारा एसोसिएशन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। निलेश सिंगवाल ने कहा कि वास्तव में तनाव बाहर की परिस्थितियों से अधिक हमारे मन की स्थिति के कारण होता है। तनाव के कारण विविध प्रकार के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक कष्ट भी होते हैं। कहा कि तनाव पर मात कैसे किया जाए, यह न जानने के कारण समाज में व्यसन, अपराध, आत्महत्या जैसी दूषित घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कहा कि यदि हम साधना के माध्यम से अपने मन को सशक्त बनाएं और अपने स्वभाव दोषों को दूर करें, तो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हम आनंदमय जीवन जी सकते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, अजय राय, अमित गुप्ता, अरविंद सिंह, सुरेश खंडेलवाल, जितेंद्र जैन, संजय लखमानी, राकेश जायसवाल, शिवपूजन जायसवाल, मनोज तिवारी, अवधेश जायसवाल, त्रिभुवन सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, तराये ने नेवादा को हराया
सैदपुर : आरबीएसके टीम द्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय में लगा शिविर, जांच कर किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक >>