सैदपुर : क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, तराये ने नेवादा को हराया

सैदपुर। क्षेत्र के गोपालपुर में चल रहे स्व. पारसनाथ यादव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। जहां तराये ने विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। गोपालपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तराये बनाम नेवादा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए तराये की टीम ने निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए और 127 रनों का पहाड जैसा लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी नेवादा की टीम 106 रनों पर ही सिमट गई और तराये ने प्रतियोगिता जीत ली। जिसके बाद विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अवनीश यादव, कमलेश यादव, आनंद यादव, बृजेश कन्नौजिया, अरुण यादव, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

