सैदपुर : बार काउंसिल ऑफ यूपी के चुनाव का दूसरा चरण संपन्न, वाह्य न्यायालय में अधिवक्ताओं ने अंतिम दिन किया मतदान

सैदपुर। प्रदेश के 18 जिलों में चल रहे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण का 2 दिवसीय मतदान बुधवार को खत्म हो गया। मतदान के क्रम में नगर के वाह्य न्यायालय में दूसरे दिन भी मतदान कार्य हुआ। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे खत्म हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग कर अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट दिया। बता दें कि ये चुनाव 16 से 31 जनवरी तक कई चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। जिसका पहला चरण 16 व 17 जनवरी व दूसरा चरण 20 व 21 जनवरी को हुआ। जिसमें गाजीपुर सहित प्रदेश के 18 जिलों में चुनाव हुए। चुनाव के दौरान सैदपुर स्थित मुंसफी परिसर की गैलरी में अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने के लिए अधिवक्ता बोर्ड व हैंडबिल लेकर खड़े थे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

