मौधा : इसरो में वैज्ञानिक बने सोनियापार के अश्वनी, शिक्षामित्र मां सहित ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

मौधा। क्षेत्र के सोनियापार निवासी अश्वनी कुमार का चयन इसरो बतौर वैज्ञानिक हुआ है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अश्वनी कुमार शिक्षामित्र रीता देवी के पुत्र हैं। शिक्षामित्र होते हुए भी रीता हमेशा अपने बेटे का हौसलाफजाई करती रहीं और उनकी शिक्षा दीक्षा में किसी तरह की कमी नहीं आने दी। गैरजनपद में निजी कंपनी में काम करने वाले पिता बृजेंद्र कुमार भी बेटे का हौसफजाई करते रहे। अश्वनी शुरू से ही मेधावी थे और बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान में उनकी काफी रूचि थी। जिसके चलते माता-पिता व गुरूजनों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। जिसके बाद पूरे गांव व क्षेत्र के लोगों में जश्न का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

