सैदपुर : गंगा पुल के पार तेज रफ्तार चार पहिया ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सैदपुर। बलुआ थानाक्षेत्र में गंगा पुल के दूसरी तरफ तेज रफ्तार चार पहिया की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सीएचसी लाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बलुआ के टांडा कलां निवासी 22 वर्षीय अनिकेत शर्मा पुत्र चानू शर्मा बाइक से घर जा रहा था। पुल पार करते ही तेज रफ्तार चार पहिया ने उसे टक्कर मारी और अंधेरे में फरार हो गया। जिसके बाद उसे गंभीर हाल में राहगीरों ने सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

