सैदपुर : खौलते हुए पानी का बर्तन गिरने से मां व बेटी झुलसे, मां को किया गया रेफर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के रामचरनपुर खैरा गांव में खौलते हुए पानी का बर्तन गिर जाने से मां व बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। जिसके बाद दोनों को फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां से मां को रेफर कर दिया गया। गांव निवासिनी 45 वर्षीय नीलम देवी सर्दियों में नहाने के लिए पानी गर्म कर ले जा रही थी। तभी हाथ से बर्तन छूट गया और उसमें भरा खौलता हुआ पानी उनके ऊपर गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गईं। इसके अलावा वहीं मौजूद उनकी 22 वर्षीय बेटी शगुन पर भी पानी पड़ गया, जिससे वो भी झुलस गई। परिजन दोनों को लेकर फौरन सीएचसी आए, जहां से नीलम को रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : एडीओ एजी ने उपकृषि निदेशक को भेजा शिकायती पत्र, बीज गोदाम प्रभारी से लगायत कंप्यूटर ऑपरेटर तक की शिकायत
सैदपुर : गंगा पुल के पार तेज रफ्तार चार पहिया ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर >>