करंडा : चोचकपुर बाजार में जाम के झाम से परेशान हो रहे लोग, सड़क किनारे मिट्टी का ढेर बन रहा जाम का बड़ा कारण





करंडा। क्षेत्र के चोचकपुर-सैदपुर रोड स्थित चोचकपुर बाजार में इन दिनों भारी वाहनों के आवागमन का दबाव बढ़ जाने के चलते लंबा जाम लग जा रहा है। जिससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम की समस्या में कोढ़ में खाज का काम नालियों की खुदाई के चलते किनारे लगे मिट्टी के ढेर कर दे रहे हैं। बता दें कि चोचकपुर बाजार में सड़क किनारे नालियों की खुदाई के चलते उससे निकली मिट्टी को वहीं सड़क किनारे फेंक दिया गया है। जिससे काफी अधिक जगह वो मिट्टी के ढेर भी घेरे हुए हैं। ऐसे में वाहनों को आसानी से आने जाने में समस्या हो रही है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जा रही है। लोगों ने स्थिति को नियंत्रित कर जाम की समस्या को दूर कराने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : मिर्जापुर के प्राथमिक स्कूल में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन, निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित
देवकली : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन भगवान गणेश जन्म की कथा का प्रवचन >>