सैदपुर : मिर्जापुर के प्राथमिक स्कूल में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन, निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित





सैदपुर। क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित प्राथमिक स्कूल में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम रामेश्वर एस. व बीडीओ धर्मेंद्र यादव द्वारा नगर पंचायत व ब्लॉक क्षेत्र के सभी 15 न्याय पंचायतों के 5 से 6 वर्ष तक की उम्र के निपुण हो चुके बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए व औपचारिक शिक्षा से पूर्व की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए शासन के निर्देश पर इस ईसीसीई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया कि इसके तहत प्री प्राइमरी के लिए 5 वर्ष तक के बच्चों को इस श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें स्कूलिंग के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वो बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें। कहा कि किसी भी समाज की उन्नति तभी हो सकती है, जब उस समाज के बच्चे स्वस्थ व सामर्थ्यवान हों। इस मौके पर प्रधान रजई यादव, प्रधानाध्यापक अरूण पांडेय, इसरार अहमद सिद्दिकी, परमानंद यादव, अविनाश सिंह, राजेश गिरी, आमिर हसन, मोहन सिंह यादव, कमलेश यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : औड़िहार में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल विक्रेता को मारी टक्कर, गंभीर हाल में न्यू लीलावती अस्पताल में भर्ती
करंडा : चोचकपुर बाजार में जाम के झाम से परेशान हो रहे लोग, सड़क किनारे मिट्टी का ढेर बन रहा जाम का बड़ा कारण >>