सैदपुर : औड़िहार में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल विक्रेता को मारी टक्कर, गंभीर हाल में न्यू लीलावती अस्पताल में भर्ती

सैदपुर। थानाक्षेत्र के औड़िहार में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल विक्रेता को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख आसपास के लोगों ने उन्हें सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। नगर निवासी 45 वर्षीय मुश्ताक अहमद की नगर में साइकिल की बड़ी दुकान है। वो वाराणसी जाने के लिए निकले और औड़िहार में बाइक खड़ी कर बस से जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, तेज रफ्तार अज्ञात बाइक उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। प्रबंधक नितेश यादव ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में न्यू लीलावती अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. राजीव यादव ने मुश्ताक का ससमय उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार संभवतः शराब के नशे में था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

