गाजीपुर : मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्षता, पूरी निष्ठा से बीएलओ का सहयोग करें कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष





गाजीपुर। मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्षता निष्ठा के साथ तैयार की गई मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर है। कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को ठीक करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद अब भी काफी अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के मेहनत से यह कठिन कार्य भी ठीक हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची एकदम शुद्ध हो और सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हों। ऐसे में प्रमुख राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि इसमें सहयोग कर लोगों के फार्म-6, फार्म-7 व फार्म-8 भरवाएं। कहा कि 22 जनवरी को सभी मंडलों की बैठक सुनिश्चित की गई है, जिसमें बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रवासी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, जितेन्द्र नाथ पांडेय, अवधेश राय, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, सरोज मिश्रा, साधना राय, संकठा प्रसाद मिश्र, मीरा श्रीवास्तव, पंचदेव गोंड, कृष्णानंद राय आदि रहे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : मजदूरी कर घर लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा
औड़िहार : चालक को झपकी आने से गोपालपुर में हाईवे के 2 लेन में पलटी सीमेंट लदी ट्रक, बोरियां लेकर गायब हुए राहगीर >>