नंदगंज : मजदूरी कर घर लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा





नंदगंज। थानाक्षेत्र के आंकुशपुर के पास सोमवार की देरशाम पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मदनहीं उर्फ़ पहुंची गांव निवासी 60 वर्षीय हरिहर निषाद मजदूरी कर परिवार चलाते थे। सोमवार को भी वो मजदूरी करने सहेड़ी गए थे और शाम को घर लौट रहे थे। इस बीच वो आंकुशपुर में पटरी पार करने लगे, तभी वाराणसी से गाजीपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को बताया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक की पुत्री पिंकी निषाद ने तहरीर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : अज्ञात वाहन से देवकली में ढेर सारे बंदर छोड़कर हुए फरार, बंदरों के आतंक से कराह रहा देवकली
गाजीपुर : मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्षता, पूरी निष्ठा से बीएलओ का सहयोग करें कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष >>