देवकली : अज्ञात वाहन से देवकली में ढेर सारे बंदर छोड़कर हुए फरार, बंदरों के आतंक से कराह रहा देवकली

देवकली। स्थानीय देवकली गांव में इस समय बंदरों का आतंक अचानक से बढ़ गया है। जिससे ग्रामीणों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि शहर की तरफ से एक वाहन आया था, जिसमें बंदर भरे थे और उन सभी बंदरों को देवकली पुल के पश्चिमी तरफ छोड़कर वो वाहन फरार हो गया। जिसके चलते अचानक बंदरों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है और इससे आमजन का बुरा हाल हो गया है। अब बंदर घरों में घुसकर सामानों को तोड़ रहे हैं। छत पर जाना तो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ये बंदर लोगों को दौड़ाकर काट रहे हैं। बच्चे व महिलाएं सबसे आसानी से इनके शिकार बन रहे हैं। लोगों ने इस तरह से पुल के पास बंदर छोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

