सैदपुर : ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत ब्लॉक परिसर में युवाओं की टोली ने किया नुक्कड़ नाटक





सैदपुर। नगर स्थित ब्लॉक परिसर में मंगलवार को युवकों व युवतियों की टीम पहुंची और शासन की लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के लिए नुक्कड़ नाटक किया। इस दौरान 5 युवकों व युवतियों की टीम ब्लॉक परिसर पहुंची। जहां नुक्कड़ नाटक कर सभी को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के बाबत जागरूक करते हुए बेटियों की महत्ता को नाटक के माध्यक से परिभाषित किया। नाटक देख वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर टीम में विजय कुमार, किशन, छाया मौर्या, शिवानी कुमारी, सतीश कुमार आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : क्षत्रिय महासभा युवा ने आर्थिक रूप से कमजोर महिला के घर पहुंचाई खाद्य सामग्रियां, महिला के चेहरे खिले
देवकली : अज्ञात वाहन से देवकली में ढेर सारे बंदर छोड़कर हुए फरार, बंदरों के आतंक से कराह रहा देवकली >>