सैदपुर : क्षत्रिय महासभा युवा ने आर्थिक रूप से कमजोर महिला के घर पहुंचाई खाद्य सामग्रियां, महिला के चेहरे खिले





सैदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में आर्थिक रूप से कमजोर महिला के घर जाकर खाद्य सामग्रियों सहित आवश्यक सामग्रियों की मदद की। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आभार जताया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता उक्त महिला के घर पहुंचे। जहां उन्हें 25-25 किग्रा गेहूं, चावल व आटा सहित 10-10 किग्रा आलू व चीनी, 5 किग्रा व सरसो तेल व 5 किग्रा रिफाइंड तेल के साथ ही नकद धनराशि सौंपी। भरोसा दिया कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर मदद की जाएगी। इस मौके पर डॉ स्वतंत्र सिंह, सुमित सिंह, पंकज सिंह, जेपी सिंह, अभिषेक, घनश्याम, अंकुर, धनंजय सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : आम के पेड़ से संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवा किसान, 14 माह पूर्व खुद पर छिड़क लिया था पेट्रोल
सैदपुर : ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत ब्लॉक परिसर में युवाओं की टोली ने किया नुक्कड़ नाटक >>