खानपुर : आम के पेड़ से संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवा किसान, 14 माह पूर्व खुद पर छिड़क लिया था पेट्रोल





खानपुर। थानाक्षेत्र के नायकडीह में बीती रात बगीचा स्थित आम के पेड़ पर बने फंदे पर युवक की संदिग्ध हाल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 30 वर्षीय अवनीश सिंह पुत्र माता प्रसाद घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती करता था। अवनीश थोड़ा गुस्सैल स्वभाव का था। रोज की तरह वो बीती रात घर पर था। इस बीच सुबह ग्रामीण जब गांव स्थित बगीचे की तरफ से गुजरे तो देखा कि उसका शव पेड़ से बने फंदे पर लटका हुआ है। ये देख हड़कंप मच गया। फौरन उसके परिजनों व पुलिस को बताया गया तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 14 माह पूर्व उसके पिता का ऑपरेशन था तो उस समय भी अवनीश ने खुद पर पेट्रोल आदि छिड़क लिया था लेकिन उस समय लोगों ने पकड़ लिया था। मृतक 4 भाईयों व 1 बहन में सबसे छोटा था। उसकी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, इस बीच उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : बेरोजगारी दूर करने का मिल रहा बड़ा अवसर, 22 जनवरी को यहां लग रहे शिविर में युवाओं को मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण
सैदपुर : क्षत्रिय महासभा युवा ने आर्थिक रूप से कमजोर महिला के घर पहुंचाई खाद्य सामग्रियां, महिला के चेहरे खिले >>